ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़ उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराने को तैयार भाजपा: डा. वीरेंद्र

उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराने को तैयार भाजपा: डा. वीरेंद्र

भारत सरकार के सामाजिक न्याय वं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डा.वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराने के लिए तैयार है।...


उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराने को तैयार भाजपा: डा. वीरेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 05 Dec 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार के सामाजिक न्याय वं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डा.वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। क्योंकि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तक पहुंचाया गया हैं। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केंद्रीय मंत्री रविवार को पटेल नगर स्थित भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दलों के हौसले पस्त हैं। भाजपा को इस बार 300 से अधिक सीट हासिल होगी। प्रदेश के अगड़े, पिछड़े, दलित सब मिलकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। ताकि यूपी की बदलती तस्वीर की कुछ और चुनौतियों से निपटाकर एक बेहतर राज्य का निर्माण हो सकें। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.वीरेन्द्र कुमार अपनी पत्नि के साथ चंडी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां चंडी के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद मंत्री सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ उनके मिनाक्षी रोड़ स्थित निवास पर पहुंचे।

दिल्ली लौटते हुए पक्का बाग चौराहा पर भाजपा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक बबली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा व्यापार मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मैन बॉडी के महामंत्री पुनित गोयल, नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीन सिंघल, गौरव गोयल, महेश सैनी, हेमंत सैनी आदि शामिल रहे।

--------------------------------------------------

केंद्रीय मंत्री ने योजना बताकर लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता--

केंद्रीय मंत्री डा.वीरेन्द्र सिंह ने चंडी मंदिर में भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें