Hapur News: भाजपा की आगामी 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: भाजपा ने 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में सभी पदाधिकारियों को इस यात्रा की सफलता के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा रेलवे पार्क से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई अटल पार्क में संपन्न होगी।

Hapur News: भाजपा की आगामी 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Hapur News: भाजपा ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को हर्षोउल्लास से मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 13 अगस्त को भाजपा की नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में जिला मंत्री अमित शर्मा के आर्य नगर स्थित निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। श्यामेन्द्र त्यागी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा की तैयारी पूर्ण करने का आवाह्न किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में 13 अगस्त की शाम 4 बजे रेलवे पार्क से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी।

इसके बाद तिरंगा यात्रा देवी मंदिर तिराहा से रेलवे रोड, अतरपुरा, पक्का बाग से गढ़ रोड होते हुए अटल पार्क में संपन्न होगी।तिरंगा यात्रा के दौरान हर किसी के हाथों में तिरंगा होना चाहिए। इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाए। बैठक में जिला मंत्री हितेश मोदी, अंशुल मित्तल, सभासद नितिन पाराशर, आदित्य सूद, संजीव चौटाला, मोनू बजरंग, ज्योति सिंह, डॉ अजय कस्तूरी, संजीव वर्मा, सतीश सिंघाल, नरेंद्र कोरी, विजय सिंह, रोहताश यादव आदि शामिल रहे।

Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: भाजपा की आगामी 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा