ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़नगर पालिका हापुड़ अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया

नगर पालिका हापुड़ अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया

नगर पालिका हापुड़ अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल सारस्वत ने निर्दयलीय प्रत्याशीय मनीष सिंह उर्फ मोनू को 690 वोटों से...

नगर पालिका हापुड़ अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sat, 02 Dec 2017 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका हापुड़ अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल सारस्वत ने निर्दयलीय प्रत्याशीय मनीष सिंह उर्फ मोनू को 690 वोटों से हराया। प्रफुल्ल सारस्वत को 29731 मत प्राप्त हुए जबकि मनीष सिंह को 29041 वोट मिले। प्रफुल्ल सारस्वत की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जनपद में पहले चरण में मतदान हुआ था, 22 नवंबर को हुए मतदान के बाद से ही हार जीत के आंकड़े लगने शुरू हो गए थे। अध्यक्ष पद पर 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसमें बसपा से अमित अग्रवाल उर्फ जोनी, भाजपा से प्रफुल्ल सारस्वत, कांग्रेस से विजय गोयल, सपा से जहीर सलमानी तथा निर्दलीय प्रत्याशी मनीष सिंह उर्फ मोनू प्रमुख प्रत्याशियों में से थे। राजनैतिक दलों की साख भी इस चुनाव से जुटी हुई थी, शुक्रवार को जैसे ही मतगणना शुरू हुई, प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें तेज हो गई। दो चरणों में हुई मतगणना के बाद प्रफुल्ल सारस्वत को 690 वोटों से विजयी घोषित किया गया। प्रफुल्ल सारस्वत को 29731 जबकि मनीष सिंह उर्फ मोनू को 29041 वोट मिलीं। वहीं तीसरे नंबर कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोयल रहे, उन्हें 17940 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी जहीर सलमानी को 14400 तथा बसपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को 6782 वोट मिले। प्रफुल्ल सारस्वत की जीत की घोषणा होते ही, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई गई तथा मिठाईंया बांटी गई। वहीं भाजपा कार्यालय पर प्रफुल्ल सारस्वत का जोरदार स्वागत किया गया, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जमकर नाचे। इस दौरान विधायक विजय पाल आढती, मूलचंद त्यागी, राजीव अग्रवाल, नितिन परासर, प्रशांत त्यागी, प्रवीन सेठी, प्रवीन प्रधान, विजय शंकर शर्मा, सोनू चुग सहित सैंकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें