ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़संसोधित: भाजपाईयों ने मेरा परिवार -भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ

संसोधित: भाजपाईयों ने मेरा परिवार -भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ

भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस से मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ...

संसोधित: भाजपाईयों ने मेरा परिवार -भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Wed, 13 Feb 2019 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस से मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित दुकानों और घरों पर पार्टी के झंडे एवं स्टीकर लगाने का अभियान चलाया। साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 12 फरवरी से 22 फरवरी तक हर बूथ पर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाएगे। साथ ही उन्हें पार्टी से जोड़ने का आह्वान करेंगे। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। जिससे लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त हो सकें। जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल ने कहा कि अभियान को हर बूथ पर चलाया जाएगा। जहां जिला स्तरीय पदाधिकारी सम्मलित होगे। साथ ही लोगों को पार्टी के कार्यो के लिए संबोधित करेंगे। अभियान का शुभारंभ करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत के नारे लगाए। इसके अलावा मेरठ रोड स्थित आवास विकास में विकास त्यागी के निवास से अभियान चलाया गया। नगराध्यक्ष मूलचंद त्यागी एवं युवा मोर्चा नगराध्यक्ष हितेश कश्यप के नेतृत्व में सैकडों युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, जिला महामंत्री पिंकी त्यागी, कविता बाना, लता केवट, मूलचंद त्यागी, कपिल सिंघल, योगेन्द्र पंडित, मंजीत सिंह, प्रवीण सेठी, हितेश कश्यप, अंकित त्यागी, रितिक त्यागी, मनोज बाल्मीकि, सतेन्द्र, विकास शर्मा, बोबी पाठक, सचिन, रोहित आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें