सीएम के समक्ष उठा धौलाना में नगर पंचायत बनाने का मुद्दा
Hapur News - - भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री के समझ नगर पंचायत और अटल विद्यालय बनाने के रखे प्रस्ताव सीएम के समक्ष उठा धौलाना में नगर पंचायत बनाने का मु

भाजपा नेता एवं धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने धौलाना को नगर पंचायत बनाने की प्रमुखता से मांग उठाई।
ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने बताया कि काफी लंबे समय से धौलाना को नगर पंचायत बनाने की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है, जिस कारण आज भी यहां के लोग विकास से वंचित है। इसलिए मुख्यमंत्री से धौलाना को नगर पंचायत बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में धौलाना में रिलायंस प्रोजेक्ट के लिए ढाई हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किसानों से किया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर किसानों से मुआवजा जमा कर किसानों को भूमि वापस कराने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष धौलाना में अटल विद्यालय की सौगात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। इसपर मुख्यमंत्री ने धौलाना के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।