ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़भाजपा किसान मोर्चा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को बैठक

भाजपा किसान मोर्चा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को बैठक

भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में असौड़ा रोड स्थित लिटिल फ्लोवर स्कूल में आयोजित की...

भाजपा किसान मोर्चा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को बैठक
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 20 Jan 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में असौड़ा रोड स्थित लिटिल फ्लोवर स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चाहर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व अन्य लोगों के लिए जनकल्याण योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। पउप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार सहरावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐेसे में कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं व कार्यों के बारे में जानकारी देकर पार्टी से जोड़ने का काम करें। जिससे लोकसभा चुनाव में हर वर्ग भाजपा को वोट देकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बना सकें। जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा किसानों से संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। जबकि पार्टी से भी जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अतुल, इन्द्र नागर, अजय बरहाला, नितश पाल, साहब सिंह, सुबोध त्यागी, अंकित त्यागी, संजय अग्रवाल, हेमंत त्यागी, विपिन चौधरी, दिलावर त्यागी, सुरेन्द्र गुप्ता, सहदेव शास्त्री, विजय, सुनील, मोहित अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें