भाजपा सरकार ने समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया: डा.वीरेन्द्र कुमार
Hapur News - भाजपा सरकार ने समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया: डा.वीरेन्द्र कुमार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रत्येक नागरिक के लिए समानता और समान अवसर सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इसलिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में हर वर्ग को सामान अवसर मिल रहे है, जिनका लोग लाभ उठा रहे है। सरकार समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह गुरूवार को भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता माधरे के पटेल नगर स्थित निवास पर पहुंचकर बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर के दृष्टिकोण के अनुसार सभी वर्गों को सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है, इसके उदाहरण भी सभी को देखने को मिल रहे है और इसी का नतीजा है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त करने के लिए काम कर रही है, ताकि देश आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 से अबतक केंद्र की मोदी सरकार ने देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है, जिसकी किसी से कल्पना भी नहीं की है। सरकार की योजनाओं का हर वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। इसी का कारण है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है और वह देश की जनता को केवल बरगलाने का काम कर रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनित गोयल, राजीव सिरोही, जिला उपाध्यक्ष श्यामेन्द्र त्यागी, सुनील वर्मा, दीपक भाटी, अनिरूद्ध सिंह, प्रशांत त्यागी, हितेश मोदी, अमित शर्मा, मनोज तोमर, मुदित गोयल, जयभगवान शर्मा, पायल गुप्ता, शैलेन्द्र राणावत, सुयश वशिष्ठ, मंजू कंसल, मंजू लता, बबीता माधरे आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


