Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP Celebrates PM Modi s 75th Birthday with Blood Donation Camp and Community Service
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने किया 203 यूनिट रक्तदान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने किया 203 यूनिट रक्तदान

संक्षेप:

Hapur News - पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने किया 203 यूनिट रक्तदान

Sep 17, 2025 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। पहले दिन भाजपा के प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने शिविर का फीता काटकर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन सुना। वहीं जिलेभर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने अलग-अलग सेवा कार्य कर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सबसे पहले रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा एक ऐसा माध्यम है, जिससे आमजन की सेवा हम कर सकते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस प्रकार का कोई भी उदाहरण पूरे विश्व में देखने के लिए नहीं मिलता है जहां किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति का जन्म दिवस को याद करते हुए जनता की सेवा की जाती हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज में उन सभी कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं वंदन करता हूं जिन्होंने भाजपा की विचार धारा को यहां तक पहुंचा है। यह रक्तदान केवल एक शिविर नहीं है बल्कि यह रक्त हमारे देश के सैनिकों और ऐसे लोगों जिन्हें रक्त की उपलब्धता नहीं हो पाती है। उन सबके लिए यह काम में आएगा, सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि इसमें अधिक से अधिक भाग लें और आगे आने वाले जो भी कार्यक्रम है जिसमें स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, प्रदर्शनी व सभी अच्छे से इस सेवा पखवाड़े को मनाए। साथ ही साथ जनता के बीच में जाकर के उनको यह बताए कि किस प्रकार केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार जन उत्थान के लिए कार्य कर रही है। रक्तदान शिविर में 203 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला महामंत्री पुनित गोयल, मोहन सिंह, राजीव सिरोही, प्रफुल्ल सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, प्रमोद नागर, अनिरुद्ध सिंह, दीपक भाटी, शैलेंद्र राणावत, ललित मोदी, जय भगवान शर्मा, मालती भारती, नीलम सिंह, मुनेश त्यागी, मनोजद बाल्मीकि, अशोक शर्मा, राहुल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ, रितिक त्यागी आदि शामिल रहे। --------------------------------------------------------------------- राज्यमंत्री ने सड़क पर लगाई झाडू, स्वच्छता का किया संदेश: राज्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय के बाद अतरपुरा चौपला स्थित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर समेत अन्य लोगों के साथ सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई की। वहीं भाजपा नेता मनोज बाल्मीकि ने लोगों को फल वितरित कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।