भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान
Hapur News - लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई नगर मंडल की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाने का...

लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई नगर मंडल की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाने का दायित्व सौंपा।
क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के फार्म हाउस में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी और संचालन जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हापुड़ के पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि नगर मंडल के सभी बूथों में रहने वाले लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाना है। मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश अमराला ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन भी आयोजित करने हैं, जिसको लेकर अभी से प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योजना बनाकर बहुत जल्द कार्य शुरू कर दें। कार्यशाला में गढ़ अमरोहा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजीव सिसौदिया, सह प्रभारी दिनेश सिंघल, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, वरिष्ठ जिला मंत्री रोहित मल्होत्रा, लाभार्थी संपर्क अभियान जिला सहसंयोजक शैलेंद्र राणावत, गोपाल ठाकुर, दीपेंद्र कुमार, योगेंद्र राजपूत, पवन जाटव, अर्जुन शर्मा, सोनू वर्मा, मनोज प्रजापति, दीपक शर्मा, प्रशांत त्यागी, शिवकुमार गौतम समेत सभी मंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




