Hapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: हापुड़ में एक कार ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बहन का गर्भपात हो गया और कान के कुंडल खो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है।

Hapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल

Hapur News: हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 57 चौराहों के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में धक्का लगने पर पुत्री का गर्भपात हो गया और कान के कुंडल खो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर निवासी ग्राम सेहरा निवासी बिरेंद्र सिंह ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 13 जुलाई की दोपहर को उनका पुत्र विवेक चौधरी और पुत्री स्वाति हापुड़ के एक अस्पताल से दवाई लेकर बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे।

जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ककौड़ा मोड़ 57 चौराहे से आगे पहुंचे तो कार चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ग्राम अन्हेड़ा थाना अगौता निवासी मौके से फरार हो गया। पुत्री के कान फटने से घटनास्थल पर कानों के कुंडल भी खो गए। पुत्री के कंधे में फैक्चर आया है और धक्का लगने से पुत्री का गर्भपात हो गया। पुत्र और पुत्री के इलाज में व्यस्त होने के कारण वह अब मुकदमा दर्ज कराने आया है।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार भाई-बहन घायल