बांग्लादेशी महिला और पति को न्यायालय में पेश किया

Feb 28, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - बांग्लादेशी महिला और पति को न्यायालय में पेश किया

बांग्लादेशी महिला और पति को न्यायालय में पेश किया

क्षेत्र के गांव दौताई निवासी युवक से निकाह कर महमूदा से रानी बनने वाली बांग्लादेशी महिला को कोतवाली पुलिस ने पति समेत न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं दोनों के न्यायालय जाने के दौरान उनके तीनों बच्चे उनसे मिलकर काफी फूट- फूट कर रोए बता दें कि क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मसरूफ द्वारा दिल्ली के मजहबी स्थल में बांग्लादेश की रहने वाली महमूदा के साथ 2021 में निकाह किया गया था। उसके बाद आरोपी पति ने उसका उसका नाम बदलते हुए उसे रानी बनाकर भारतीय नागरिक दर्शाने के साथ ही कुछ लोगों के माध्यम से वोटर लिस्ट में भी नाम दर्ज करा लिया गया था।

जन शिकायत के आधार पर की गई जांच पड़ताल के दौरान घर में रखे बैग से बांग्लादेशी होने की पुष्टि के बाद हल्का इंचार्ज शिवांग शेखर की तहरीर पर बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दंपति को उनके लोनी निवासी रिश्तेदार के घर से हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। दोनों के कोतवाली लाने के बाद कोतवाली पहुंची एटीएस, आईबी, खूफिया विभाग समेत अन्य जांच एजेंसी की टीम ने दोनों से पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं दंपति के बच्चे उनसे मिलकर फूट-फूट कर रोए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।