डीएवी पब्लिक स्कूल में बैखासी उत्सव एवं अम्बेडकर जयंती मनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती भी मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी ने अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और छात्रों को संविधान के महत्व के बारे में बताया। नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

डीएवी पब्लिक स्कूल में बैखासी उत्सव एवं अम्बेडकर जयंती मनाई

डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सााथ ही संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती भी मनाई गई।प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम अपने संविधान एवं अपने देश को अपने ही नियमों के अनुसार केवल उनके अथक परिश्रम के कारण ही कर पाते हैं। उन्होंने बैसाखी के त्योहार के विषय में भी बताया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।