Hapur News: चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: - नौकर ने दिया था चोरी की घटना को अंजामबहादुरगढ़ पुलिस ने 4 दिन पहले भदस्याना गांव में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नौकर समेत दो

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता।बहादुरगढ़ पुलिस ने 4 दिन पहले भदस्याना गांव में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नौकर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। उनके पास से 4 क्विंटल 10 किलोग्राम सरसों, एक सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, 2,000 रुपये नकद और एक अवैध चाकू मिला है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू निवासी मुल्हैड़ा, मेरठ और विनोद के तौर पर हुई है। आरोपी दीपक पीड़ित के घर पर ही नौकर था जिसने इस घटना का पूर्ण रुप से अंजाम देने के लिए प्लान किया।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

