Hapur News: संचारी रोगों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक किया
Hapur News: जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को रोगों से बचाव के उपाय बताए गए तथा स्कूलों के आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ हुआ है, जिसमें स्वास्थ्य टीमें डेंगू और मलेरिया की रोकथाम कर रही हैं।

Hapur News: जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों में पहुंचकर संचारी रोगों के प्रति स्टूडेंट्स को जागरूक किया। बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके भी बताए गए हैं। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू हुआ था। जिसके तहत स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह संचारी रोगों से रोकथाम के तरीके बता रही हैं। सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार टियाला सरकारी स्कूल समेत कई स्कूलों में पहुंचे और उन्होंने संचारी रोगों से बच्चों को बचाव के तरीके भी बताए गए। उन्होंने घरों के आसपास साफ सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह में स्वास्थ्य टीमें जगह-जगह जाकर डेंगू मलेरिया से रोकथाम के प्रबंध कर रही हैं।
पूरे महीने उक्त अभियान चलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


