गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही सरकार:अतुल प्रधान

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - अमीपुर नगौला पहुंचे विधायक अतुल प्रधान सपा नेता के मकान के ध्वस्तीकरण का मामला अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का भी लगाया आरोप फोटो संख्या

गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही सरकार:अतुल प्रधान

हापुड़ संवाददाता। समाजावादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान शुक्रवार सुबह को ग्राम अमीपुर नंगौला में पहुंचे। जहां वह जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जोरदार विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। उन्होंने अन्य 42 मकान स्वामियों को भी आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में अब और किसी का घर नहीं टूटने दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में भी यह मामला उठाया जाएगा.

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध

तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम अमीपुर नंगौला में बुधवार की सुबह को अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल जेसीबी मशीनों के साथ तालाब की भूमि पर बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचा था। जहां प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई का सपाईयों ने जमकर विरोध किया। धरना देकर उन्होंने जोरदार नारेबाजी की गई। पुलिस और सपाईयों से जमकर हाथापाई और नोंकझोक हो गई।। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई और जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार को भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला नहीं फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने पुतले को छीन लिया था.

Voice of UP

विधायक का निरीक्षण और बयान

शुक्रवार सुबह को सपा विधायक अतुल प्रधान ग्राम अमीपुर नंगौला पहुंचे। जहां विधायक ने बुलडोजर से ध्वस्त किए गए मकान का निरीक्षण किया और जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी को सांत्वना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बुलडोजर से मकान को ढहा दिया, जबकि हाईकोर्ट से स्टे आ चुका था। परिजार को सामान निकालने का मौका भी दिया गया। घरेलू सामान और पशुओं का चारा भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया.

अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार करीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। सपा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और आगे किसी भी मकान को नहीं टूटने दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से भी इस संबंध में फोन पर वार्ता की.

आगे की योजना

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा इसके साथ ही विधानसभा में भी मामले को उठाया जाएगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी इस लड़ाई को लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई के निधन पर अभी शोक है। कुछ समय बाद पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल भी यहां पहुंचेगा.

इस असर पर जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद फैसल हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, प्रताप चौहान, अख्तर मलिक, आदेश गोस्वामी, हैप्पी, डा.राजेश यादव, विनीत त्यागी, अली मुर्तजा, तेजपाल प्रमुख, फारुख प्रधान, संजय गहलौत आदि मौजूद थे.

सामान्य प्रश्न

अतुल प्रधान ने किस घटना का विरोध किया?
अतुल प्रधान ने ग्राम अमीपुर नंगौला में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।