Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsAttempted Rape in Hafizpur Village Neighbor Attacks Young Girl
युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

संक्षेप:

Hapur News - हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने जबरन युवती को कमरे में ले जाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के आ जाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Feb 05, 2026 12:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजन के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस वारदात से गांव में अफरा तफरी मच गई। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह ट्रक चालक है। चार फरवरी को वह ट्रक लेकर काम से पिलखुवा गया था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी और अन्य बच्चे गांव के मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर में उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अर्जुन मौका पाकर उनके घर में घुस आया। विरोध पर आरोपी ने पुत्री को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच पीड़ित की पत्नी व बच्चे घर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि आरोपी पुत्री को जबरन उठाकर कमरे के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।