शादी समारोह में युवक पर लोहे की रॉड और तमंचे से हमला, गंभीर घायल
Hapur News - कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान विक्रम सिंह तौमर पर जानलेवा हमला किया गया। कुछ लोगों ने उस पर लोहे की रॉड और तमंचे से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विक्रम सिंह तौमर पुत्र सतीश तौमर निवासी कॉवी ने बताया कि बुधवार को आरएस गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। वह अन्य लोगों के साथ भोजन कर रहा था, तभी अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर लोहे की रॉड व तमंचे से हमला कर दिया। हमले में उसके मुंह पर गहरी चोट आई, जबड़ा हिल गया तथा सिर पर भी जोरदार वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


