प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों पर बढ़े अत्याचार: प्रशांत कनौजिया
राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा गुरूवार को हापुड़ पहुंची। कलक्ट्रेट में धरना देते हुए रालोद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया...

राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा गुरूवार को हापुड़ पहुंची। कलक्ट्रेट में धरना देते हुए रालोद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने दलितों पर उत्पीड़न को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही रालोद की सरकार बनने पर दो अप्रैल को हुए उपद्रव में लगे फर्जी मुकदमों को वापस कराने की घोषणा की। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई हैं। तब से दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बहन, बेटियों के साथ दुष्कर्म, लूटपाट की घटना हो रही हैं। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। इससे दलितों में रोष व्याप्त हैैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी सफाई करते समय सीवर में गिरकर मर रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में असफल साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। दो अप्रैल को हुए उपद्रव में दलितों पर लगाए मुकदमों को रालोद की सरकार आने पर वापस लिया जाएगा।
शिवकुमार त्यागी ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा ने माहौल खराब करने का काम किया हैं। सरकार की जनविरोधी नितियों से जनता त्रस्त हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। भ्रष्टाचार चर्म पर है, कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गौरव ने कहा कि रालोद का भाईचारा सम्मेलन लोगों को जोडऩे का कार्य कर रहा है। जबकि भाजपा की सरकार सांप्रदायिकता फैला रही है। अपनी छह बिदुं मांगों को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर अशोक त्यागी, हेमंत मिश्रा, अब्बास अली, सोनी सिंह, भगवती प्रसाद, प्रवीण वाल्मीकि, ओमवीर दिवाकर, जितेंद्र प्रताप, वीरपाल सिंह, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
