घर लौट रहे व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार लिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में द

घर लौट रहे व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यक्ति के साथ तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी सनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 अप्रैल की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा ता। रास्ते में गांव निवासी कैफ, अजीम, समीर व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित को उपचार के लिए परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।