ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़शिकारपुर और स्याना के 4361 युवकों ने लगाई दौड़

शिकारपुर और स्याना के 4361 युवकों ने लगाई दौड़

हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...

हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
1/ 3हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
2/ 3हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
3/ 3हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती...
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sat, 19 Oct 2019 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़ के ईबीएस बाबूगढ़ छावनी में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन शुक्रवार को बुलंदशहर की दो तहसीलों की भर्ती हुई। इसमें बुलंदशहर के शिकारपुर और स्याना तहसील के युवाओं को मौका दिया गया। सेना भर्ती मेले में 4361 युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। इसमें मात्र 426 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास की। शरीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को अब लिखित परीक्षा देनी होगी। सेना भर्ती ईबीएस बाबूगढ़ में पिछले 4 चार दिन से चल रही है। चौथे दिन ईबीएस बाबूगढ़ में बुलंदशहर की शिकारपुर और स्याना तहसील के युवाओं को मौका दिया था। इसमें अलसुबह से ही लाइन लगावाकर आवेदकों को भर्ती मैदान में लिया गया, जिसके बाद उन्हें टोकन दिए गए। इसके बाद युवा दौड़ के लिए पहुंचे। शिकारपुर और स्याना के करीब 4361 युवकों ने भाग लिया। इनमें से भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में 3935 अभ्यर्थी बाहर हो गए और 426 अभ्यर्थियों ने अपना दम दिखाया। शारीरिक परीक्षा में दौड़, बीम, लंबी कूद, हाइट एवं चेस्ट की पैमाइश हुई। ईबीएस के मुख्य द्वार पर ही युवाओं की हाइट नापी गई। इसके अलावा दौड़ के लिए ऐसे युवाओं को ही अंदर किया गया जिनकी हाइट 170 सेमी से कम नहीं थी। 16 सौ मीटर दौड़ 5 मिनट 20 सेकेंड में करनी थी। एक बैच में करीब 300 युवाओं को दौड़ाया गया था। समय सीमा में जो दौड़ पूरी करता था, उसको अंदर कर लिया जाता था। समय सीमा के बाद रस्सा खींच दिया जाता था। समय के बाद कोई एंट्री नहीं- रात करीब 11 बजे से युवाओं की लाइन लगवानी शुरू की जाती थी। वहीं, 2 बजे से एंट्री शुरू होती। इसके बाद सुबह 5:30 तक ही एंट्री ली जाती है। देरी से आने वाले युवक गिड़गिड़ा रहे थे कि उन्हें भी अंदर कर लिया जाए। सैन्य बिजिलेंस भी रही सक्रिय - सेना भर्ती के दौरान सैन्य बिजिलेंस पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिया। भर्ती के नाम पर उगाही करने वालों पर बिजिलेंस की नजर रही। वहीं, कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि भर्ती पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। ऐसे में यदि कोई किसी से भर्ती के नाम पर कोई रुपया मांगता है या फिर झांसा देता है तो उसकी जानकारी दें। अब तक बुलंदशहर के 850 युवकों ने उत्तीर्ण की परीक्षा - गुरुवार और शुक्रवार को हुई भर्ती में अब तक बुलंदशहर के करीब 850 युवकों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जबकि अमरोहा के साथ शनिवार को बुलंदशहर के स्याना की भी भर्ती होगी। शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले युवक गदगद थे।सेना भर्ती स्थल के बाहर निशुल्क शिविर लगाया - पिछले कई दिन से चल रही सेना भर्ती के दौरान बाबूगढ़ छावनी ईबीएस के बाहर ऑनलाइन परीक्षा की कोचिंग कराने वाली संस्था एग्जामपुर द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को ठहरने की निशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित की गई। एग्जामपुर संस्था के संस्थापक विवेक ने बताया कि उनकी संस्था युवाओं को यूट्यूब के जरिये फ्री ऑनलाइन कोचिंग दे रही है। ताकि युवाओं को भविष्य बन सके और वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें