संगठन की मजबूती उसकी एकता में निहित होती

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - रविवार को हापुड़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने एकता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।

संगठन की मजबूती उसकी एकता में निहित होती

रविवार को रेलवे रोड़ स्थित सिटी प्लाजा में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ की वार्षिक बैठक एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता में निहित होती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं महामंत्री दीपक बंसल ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सचिन अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री तथा प्रदीप गर्ग लोहे वाले को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।वार्षिक सभा में प्रदेश मंत्री विजय कुमार शर्मा एवं भारतीय किसान यूनियन युवा के अध्यक्ष एकलव्य सहारा ने व्यापार मंडल को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, संरक्षक रवींद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, नगर महामंत्री कपिल अग्रवाल अंबानी, अशोक शर्मा, अमन चुग, राजेश नारंग, आदि उपस्थित रहे।---------------

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।