अडिग श्रद्धा और विश्वास से ही संभव है परमात्मा का साक्षात्कार: राजीव कृष्ण

Jan 13, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - हापुड़ में श्री मां मंशा देवी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज ने भक्ति की शक्ति का वर्णन किया। ध्रुव चरित्र की कथा सुनकर भक्त भावुक हो गए। भगवान नृसिंह की झांकी के दर्शन से श्रद्धालुओं में आनंद छा गया।

 अडिग श्रद्धा और विश्वास से ही संभव है परमात्मा का साक्षात्कार: राजीव कृष्ण

हापुड़। नगर के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर परिसर में 16वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज ने भक्ति की शक्ति का वर्णन किया। कथा की शुरुआत भगवान के मधुर भजनों और व्यास पूजन के साथ हुई। कथावाचक राजीव कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि बिना बुलाए कहीं जाने पर मान-सम्मान की हानि होती है, चाहे वह पिता का घर ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि कैसे दक्ष प्रजापति के अहंकार के कारण सती को योगाग्नि में अपने शरीर का त्याग करना पड़ा। उन्होंने संदेश दिया कि भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है।

तीसरे दिन की मुख्य कथा.में ध्रुव चरित्र रही। मात्र पांच वर्ष की आयु में बालक ध्रुव के वन गमन और उनकी कठोर तपस्या का सजीव वर्णन सुनकर पांडाल में उपस्थित हर आंख नम हो गई। कथाव्यास ने कहा कि यदि ध्रुव जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और गुरु के प्रति निष्ठा हो, तो परमात्मा को प्राप्त करना असंभव नहीं है। ध्रुव की तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान प्रकट हुए, तो भक्तों ने जय श्री कृष्ण के जयकारों से आसमान गुंजा दिया। कथा के अगले चरण में भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान नृसिंह के प्राकट्य की कथा सुनाई गई। हिरण्यकशिपु के वध और प्रह्लाद की अटूट भक्ति के प्रसंग के दौरान भगवान नृसिंह की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। कथा के अंत में मुख्य यजमान शिवकुमार मित्तल, रितु मित्तल, मधुसूदन गोयल, अंशिका गोयल ने भागवत आरती की। मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया चतुर्थ दिवस की कथा में बालि वामन चरित्र, श्री रामावतार, कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधक शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, खिलैन्द्र सैनी, पुनीत गोयल, लाल राजकिशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, श्याम मोहन शर्मा, सुधाकर शर्मा, सोनू सैनी, अजय गुप्ता, रितु मित्तल, कविता कंसल, स्वाति गोयल, राधिका गोयल, पंखिल मित्तल, महिमा सैनी,हरदेई शर्मा, रिंकी शर्मा, नेहा स्वामी, दीपांशी सैनी, आरती कंसल, अंजलि सैनी, रीमा गुप्ता आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsAnnual Bhagwat Katha Celebrates Devotion and Strength of Faith in Hapur
;;
;