
हापुड़ : पशु मित्र को जंगल में ले जाकर लूटा, मारपीट भी की
Hapur News - पिलखुवा के गांव हिंडालपुर में एक पशु मित्र को उपचार के बहाने जंगल में बुलाकर लूट लिया गया। आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल तोड़ दिए और उसके पास से 64,800 रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर निवासी एक पशु मित्र को कुछ लोगों ने पशु का उपचार करने के बहाने बुलाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ लूटपाट कर ली। उसकी बाइक और मोबाइल तोड़ दिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गांव हिंडालपुर निवासी एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पशु मित्र है और पशुओं का उपचार करता है। रविवार शाम वह गांव गालंद में पशु का उपचार करने गया था। शाम के वक्त उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई जिस पर उसे बताया कि एक पशु का उपचार होना है और उसे मामा-भांजा होटल पर बुला लिया।

इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो फोनकर्ता उसे जंगल में ले गया जहां पर उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने इसके बाद उसके फोन पे पर अलग-अलग लोगों से करीब 64 हजार रुपये मंगवा लिए। आरोपियों ने रुपये आने के बाद उन्हें अलग-अलग नंबरों पर करीब 64800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पर्स में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। बाद में उसका फोन तोड़ दिया व बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित किसी प्रकार कोतवाली पहुंचा और जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


