अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने शिक्षक अमित शर्मा को किया सम्मानित

Mar 01, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा शिक्षक अमित कुमार शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अवंतिका स्थित गणपति फार्म हाउस में आयोजित समारोह में दिया गया। डॉ. बुद्ध प्रकाश शर्मा ने उन्हें पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने शिक्षक अमित शर्मा को किया सम्मानित

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। अवंतिका स्थित गणपति फार्म हाउस में आयोजित सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम में यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित अमित शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। समारोह में जिला अध्यक्ष डॉ.बुद्ध प्रकाश शर्मा ने पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अमित कुमार शर्मा का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, जिला महामंत्री लोकेश कौशिक, जिला महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक, रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंडल प्रीति भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद हितेषी, अरविंद शर्मा, हेमन्त कुमार शर्मा प्रधानाचार्य नव भारत उच्च माध्यमिक विद्यालय छपकौली मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।