रलवे फाटक बंद होने से फंसी एंबुलेंस, मरीज की जान पर बनी रहती है परेशानी

Apr 07, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - मंगलवार को रेलवे फाटक पर एक एंबुलेंस फंसी रही, जिससे मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल सका। स्थानीय निवासी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि यह समस्या रोज होती है और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके।

रलवे फाटक बंद होने से फंसी एंबुलेंस, मरीज की जान पर बनी रहती है परेशानी

रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक एंबुलेंस फाटक बंद होने के कारण काफी देर तक फंसी रही, जिससे उसमें मौजूद मरीज को समय पर उपचार मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था से बढ़ रही परेशानी, लोगों ने समाधान की उठाई मांग फाटक बंद होने के दौरान कई लोग जल्दबाजी में नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे और अधिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी वजह से एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता और स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि रेलवे फाटक पर हर रोज यही समस्या देखने को मिलती है।

एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि मरीजों की जान जोखिम में न पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।