धमकी देकर उत्पीड़न कर झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप
Hapur News - धमकी देकर उत्पीड़न कर झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाइयों व उनके साथियों पर धमकी देने, उत्पीड़न और झूठे मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके दो छोटे भाई उसकी बेटी पर दबाव डालकर गांव के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराते हैं। इसके बाद पुत्री पर समझौते के लिए दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर पुत्री के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हैं। अारोपी के साथी गांव के ही दो अन्य सगे भाई भी लोगों को भड़काने, मुकदमे लिखवाने और बाद में फैसले के नाम अवैध वसूली करते हैं।
राजनीतिक दबाव के जरिए पुलिस प्रशासन पर प्रभाव डालकर लोगों को परेशान किया जाता है, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। 12 फरवरी 2026 को सुबह करीब नौ बजे भाई उनके घर पहुंचा और परिवार के साथ अभद्रता व मारपीट की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 20 फरवरी को अारोपियों ने बेटी को कालेज जाते समय रास्ते में रोक लिया। विरोध पर गाली-गलौच और धमकी दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी कराकर जांच कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



