
फर्जी शराब का मुकदमा लिखने पर चौकी पहुंचे भाकियू टिकैत के पदाधिकारी
Hapur News - भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने एचपीडीए चौकी पर पुलिस पर फर्जी शराब का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने शाहिद को पकड़कर उसके घर की फोटो खींची और बाद में उस पर शराब बेचने का झूठा...
कोतवाली क्षेत्र की एचपीडीए चौकी पर बुधवार की रात को भाकियू टिकैत के पदाधिकारी पहुंचे और पुलिस पर फर्जी शराब का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव आजमपुर दहपा निवासी शाहिद के घर पुलिसकर्मी आए और शाहिद को अपने साथ लेकर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उस पर शराब बेचने का मुकदमा दर्ज किया था। धौलाना तहसील अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व पुलिस शाहिद के घर पहुंची और उसके घर के फोटो खींच लिए थे। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और शाहिद को अपने साथ लेकर चौकी आ गई।

जिसके बाद दो घंटे तक उसको चौकी पर बैठाकर रखा गया था। पुलिसकर्मी अपने वाहन से उसको लेकर अड्डे पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद एक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसके बाद उसको गाड़ी में बैठा लिया था। जब वो गाड़ी वहां से निकली तो उसके बाद उसके हाथ में शराब से भरा थैला दिया और उसके फोटो खींच लिए थे। सम्मानित लोगों के आने के बाद उसको उनके सुपुर्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार से वार्ता की गई थी। जिसके बाद उन्होंने सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस पर फर्जी मुकदमा लिखने के लगाए गए आरोप निराधार है। आरोपी शाहिद पूर्व में भी जेल जा चुका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


