Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsAI Technology Used to Threaten Family s Honor Police File Case Against Anonymous Caller
एआई तकनीक से एडिट युवती का फोटो भेजा, टूटा गया रिश्ता

एआई तकनीक से एडिट युवती का फोटो भेजा, टूटा गया रिश्ता

संक्षेप: Hapur News - एआई तकनीक से युवती का फोटो भेजा, टूटा गया रिश्ता

Sat, 18 Oct 2025 06:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी बहन का रिश्ता जिले के एक गांव में तय किया था। वहां पर एक अज्ञात फोन कॉलर ने रिश्ता तय होने वाले युवक के पास एआइ तकनीकि से उसकी बहन का फोटो उसे भेज दिया और रिश्ता तोड़ने का दवाव बनाया। जिसके बाद वहां से फोन आया और उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर अज्ञात फोन कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला निवासी एक युवक ने बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता जिले के एक गांव निवासी युवक से तय किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके और परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हुए जिस युवक से उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता पक्का किया था, उसे फोन किया। फोनकर्ता ने पहले एआई तकनीक से उसकी बहन का फोटो एडिट करके युवक के पास भेज दिया। फोनकर्ता ने युवक पर युवती से रिश्ता तोड़ने और युवती के घर नहीं आने की धमकी भी दी। उसने फोन पर बताया कि युवती का रिश्ता वह दो बार टुटवा चुका है। युवती के साथ वह ही कोर्ट मैरिज करेगा। क्योंकि युवती को वह पिछले सात सालों से जानता है। पीड़ित युवक ने अंदेशा जताया है कि फोनकर्ता निकट भविष्य में उनकी बहन के एआई तकनीकि्र से बहन के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल सकता है। इस घटना के बाद से उसके परिवार की छवि काफी धूमिल हुई है। इस मामले में उसने एक प्रार्थना पत्र कोतवाली नगर में भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में अज्ञात फोनकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी फोनकर्ता की तलाश शुरू कर दी गई है। -----