Hapur News: अग्रवाल महासभा चुनाव से किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: - चुनाव अधिकारी ने अंतिम सूची का किया प्रकाशन, अब 10 पदों और 21 प्रबंध समिति सदस्यों के पदों पर 20 सितम्बर को होगा चुनाव

Hapur News: अग्रवाल महासभा चुनाव से किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम

Hapur News: अग्रवाल महासभा हापुड़ के होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव के लिए दस पदों व 21 प्रबंध समिति सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया की गई। इस दौरान प्रत्याशियों ने प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक तथा 21 कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया। इस दौरान दस पदों व 21 सदस्यों के लिए 62 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, ऐसे में चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

चुनाव अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अग्रवाल महासभा हापुड़ के दस पदों व 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 62 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। सभी पदों पर केवल एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया कराई गई, जबकि नाम वापसी के बाद नामाकंन पत्रों की जांच की गई। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, ऐसे में प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन जिला समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन में कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि अब 20 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलिज में मतदान संपन्न कराया जाएगा। जबकि 21 सितंबर को मतगणना सुबह 10 बजे से संपन्न होने तक होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: अग्रवाल महासभा चुनाव से किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नाम