Hapur News: युवती पर ताना तमंचा, बोला शादी नहीं की तो मार दूंगा गोली
Hapur News: कोतवाली हापुड़ में एक आरोपी, जिसने हाल ही में जमानत पर रिहाई पाई है, युवती को घर के बाहर तमंचा दिखाकर शादी के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को डराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर में जमानत पर जेल से बाहर आया एक आरोपी दोबारा युवती को प्रताड़ित करने लगा है। सिरफिरे आशिक ने युवती को घर के बाहर तमंचा दिखाकर जबरन शादी करने का दवाब बनाया और मना करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी से शादी की तो उसे और जिससे वह शादी करेगी, दोनों की गोली मारकर हत्या कर देगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर निवासी हेमलता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसमें बताया गया कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी हुसैन ने 28 जुलाई को पीड़िता को जान से मारने कि नियत से उसके घर के बाहर आकर उस पर गोली चलाई थी, जिसमें वह बाल बाल बच गई थी। कोतवाली हापुड़ नगर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हुसैन जमानत पर जेल से बाहर आकर पीड़िता को जान से मारने की नियत से लगातार चक्कर लगाता रहता है और पीड़िता को फोन कर के शादी का दबाव बनाने के लिए कहता है । जब पीड़िता फोन नहीं उठाती है तो अपने व दूसरो के नंबर से पीड़िता को व्हाट्स एप मैसेज व काल करता है फोन पर बात करने के लिए लगातार मैसेज भेजता रहता है और धमकी देता है अगर उसने उससे शादी नहीं की तो उसके फोटो, वीडियों वायरल कर देगा। इसकी स्क्रीन शाॅट और रिकार्डिंग पीड़िता के पास है।पीड़िता ने बताया कि 28 अगस्त को जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी हुसैन और उसका भाई जावेद उसके घर के बाहर आए और पीड़िता को तमंचा दिखा कर कहने लगा की या तो उससे शादी कर ले नहीं तो जो भी इस चौखट पर बारात लेकर आएगा उसे और पीडि़ता दोनों को एक साथ गोली मार देती। जिससे वह डर गई और अपने घर के अन्दर चली गई । पीड़िता को डर है कि आरोपी हुसैन, जावेद और उसके घरवाले पीड़िता के साथ कोई भी वारदात कर सकते हैं।


