ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़आश्रम मालिक के पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप

आश्रम मालिक के पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप

चोरी की एफआईआर के बाद पुलिस बर्बरता के मामले में मंगलवार को पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर फर्जी तरीके से झूंठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया...

आश्रम मालिक के पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Wed, 22 May 2019 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

चोरी की एफआईआर के बाद पुलिस बर्बरता के मामले में मंगलवार को पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर फर्जी तरीके से झूंठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि आश्रम का बैनामा सुशील की पत्नी कृष्णा देवी के नाम है। जिसके बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट निवासी महिलाओं में एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि पुलिस ने आश्रम कुर्क करने के लिए जो रिपोर्ट भेजी है। उस रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि आश्रम के मालिक स्वामी लक्ष्मणदास 2003 में ब्रह्मस्वरूप को वसीयत की थी। जिसके बाद उन्हेंने 2005 में आश्रम की वसीयत रामानंद ने नाम कर दी थी। जिसके कुछ समय बाद रामानंद ने ओमप्रकाश के नाम आश्रम की वसीयत कर दी थी। ओमप्रकाश ने पीड़ित सुशील की पत्नी कृष्णा देवी के नाम आश्रम का बैनामा कर दिया। इसके बावजूद भी पुलिस ने आश्रम की मालकिन के पति सुशील के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुसिल ने निदोर्षों पर लाठीचार्ज कर अन्याय किया है। उन्होंने बताया कि अधिारियों को भेजीजांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट दर्शाया है कि ओमप्राकाश ने कृष्णा देवी के नाम बैनामा किया था। महिलाओं ने एसपी से नष्पिक्ष कार्रवाई की मांग की है। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की अधिकारिक स्तर से जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें