Hapur News: हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: - चार दिन पूर्व लोहे की राड़ से किया था हमला हमला गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्ता

Hapur News: हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Hapur News: कोतवाली पुलिस ने लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि अपराध रोकने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आरोपी को हिरणपुरा चौराहे के पास से पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागव उर्फ कर्नल के रूप में हुई है। वह सुंदर सिंह का बेटा और ग्राम लोधीपुर शोभन, रहने वाला है। बता दें कि ग्राम नानपुर निवासी रितिक पर हुए हमले से आरोपी जुड़ा है।

पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की रॉड बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार