नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hapur News - फोटो संख्या 21 एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विश्वास के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने 10 साल

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विश्वास के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना ने क्षेत्र में रोष और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुधीर कुमार ने मासूम को दूध की बोतल दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को जीएस मेडिकल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और यहां दिनेश नगर में रह रहा था।यह घटना समाज के बदलते और गिरते नैतिक मूल्यों पर गहरा प्रहार करती है। एक दौर था जब पड़ोसी को परिवार का हिस्सा माना जाता था, लेकिन पिलखुवा की इस घटना ने साबित कर दिया है कि अब किसी पर भी अंधा विश्वास करना खतरनाक हो सकता है। जिस पड़ोसी के भरोसे लोग बेफिक्र रहते थे, वही जल्लाद बनकर मासूमों का बचपन छीन रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


