Hapur News: सड़क हादसे में दो लोग घायल
Hapur News: सड़क हादसे में दो लोग घायलसड़क हादसे में दो लोग घायलसड़क हादसे में दो लोग घायलसड़क हादसे में दो लोग घायल

Hapur News: थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। यह हादसा लकी ढाबे के सामने हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल एक कार को ओवरटेक करते समय उससे टकरा गई। सिंभावली चौकी इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि यह घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे सलमान (पुत्र आलम) और उनके साथी मुकुल (पुत्र अनवर), निवासी बुध नगर कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद, अपनी बाइक से जा रहे थे। लकी ढाबे के पास उन्होंने एक सफेद कार को दाहिनी ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक कार से टकरा गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा ले जाया गया। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


