होली और रमजान भाईचारे का प्रतीक सीएम चौहान

Feb 28, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - मोहल्ला गढ़ी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सीएम चौहान ने होली और रमजान के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये पर्व समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सीएम ने राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया कि वे समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

होली और रमजान भाईचारे का प्रतीक सीएम चौहान

मोहल्ला गढ़ी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने कहा कि होली और रमजान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, वहीं रमजान पवित्रता और त्याग का प्रतीक है। दोनों पर्व समाज को एकजुट रहने की सीख देते हैं। सीएम चौहान ने कहा कि देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल समाज को बांटने का प्रयास करते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम करती है।

उन्होंने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी की सुविधाओं का उदाहरण देते हुए पार्टी की नीतियों को जनहितकारी बताया। कार्यक्रम में अयूब खान, विनोद सैनी, सरफराज खान, आकिल, रविंद्र तोमर, राजीव शर्मा, इमरान खान, अरुण शर्मा, चतर सिंह, कलुआ, अजीत सिंह भाटी, एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी, नदीम खान और बुद्ध प्रकाश राजू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।