ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 59 संक्रमित मरीज मिले, हड़कंप

स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 59 संक्रमित मरीज मिले, हड़कंप

जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच...

स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 59 संक्रमित मरीज मिले, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 23 Jan 2022 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। 59 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीज बढ़कर 971 पहुंच गई है।

जनपद में कोरोना का कहर है। रोज संक्रमित मरीज जिले में बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। बीते शुक्रवार को जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई थी। जबकि 99 मरीज संक्रमित मिले थे। अब शनिवार को 59 नए संक्रमित मरीज जिले में प्रकाश में आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। नए पॉजिटिव मरीज दोयमी, चमरी, पंचशील कॉलोनी, भीमनगर, भदस्याना, फगौता, देहरा, न्यू शिवपुरी, संजय विहार, होशियारपुर, सर्वोदय कॉलोनी के निवासी हैं। 59 संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस बढ़कर 971 पहुंच गई है। पॉजिटिव मरीजों को जिले में बेहतर उपचार दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में 971 एक्टिव केस हैं।

59 पुराने पॉजिटिव मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को 59 संक्रमित मरीज मिले हैं वहीं 59 ही पुराने पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। तीसरी लहर में अब तक जिले में 614 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें