ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप...

स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 01 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़। संवाददाता

जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। नए पॉजिटिव मरीज हापुड़, गढ़, ब्रजघाट और आसपास के गांवों के निवासी हैं। पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना के 382 एक्टिव केस हैं।

कोरोना के पॉजिटिव केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते मंगलवार को जिले में 22 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए थे। अब बुधवार को जिले में 28 नए पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। नए पॉजिटिव मरीजों में सिकंदरपुर में एक, उपैड़ा में एक, पन्नापुरी में दो, बागड़पुर गढ़ में एक, मुबारिकपुर में एक, न्यू शिवपुरी में एक, कोठी गेट हापुड़ में एक, मतनौरा में तीन, कलेक्टरगंज में एक, स्वर्ग आश्रम रोड में एक, खुडलिया में एक, साकेत हापुड़ में एक, गांधी कालोनी में तीन, तगासराय में एक, सर्वोदय कालोनी में एक, ब्रजघाट में चार, न्यू शिवपुरी में एक, शिवपुरी देवलोक कालोनी में एक पॉजिटिव मिला है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई है। 28 नए पॉजिटिव केस प्रकाश में आने के बाद जिले में एक्टिव केस बढ़कर 382 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नए पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीजों की ट्रैकिंग कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ प्रदीप मित्तल ने बताया कि 28 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना के एक्टिस केस 382 हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

-32 पॉजिटिव मरीजों ने दी कोरोना को मात

हापुड़। जनपद में जहां बुधवार को 28 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहीं 32 पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को स्वस्थ घोषित किया गया है। अब तक जिले में 2280 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

-कुल मरीजों की संख्या पहुंची 2708, 43 मौतें

हापुड़। बुधवार को जनपद में कोरोना के 28 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद कुल मरीजों संख्या 2708 पहुंच गई। वहीं अब तक जिले में कोरोना से 43 मौतें हो चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें