होली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर रहेगी
Hapur News - होली के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर रहेगी

जनपद में होली के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रहने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें। एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी …सौरभ शर्मा ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट रहेगी। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिन्हित किए गए स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं थानों के नजदीक मौजूद रहेगी।
जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही सभी एंबुलेंस में स्टाफ एवं ऑक्सीजन, दवा एवं अन्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। -सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हापुड़। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से संबंधित या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। 108 एंबुलेंस जल्द ही पहुंचकर हॉस्पिटल ले जाएगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध है। -महिलाओं एवं बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं 2 साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जनपद में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई है। सभी स्थानों पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। -सौरभ शर्मा, जिला प्रभारी एंबुलेंस सेवा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


