सेवा भारती द्वारा रामचरितमानस पाठ का आयोजन
Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News - पिलखुवा, संवाददाता। सेवा भारती द्वारा पिछले साढ़े बारह वर्षों से निरंतर संचालित रामचरितमानस पाठ के तृतीय सत्र का 174वां साप्ताहिक आयोजन रविवार को प्रा

सेवा भारती द्वारा पिछले साढ़े बारह वर्षों से निरंतर संचालित रामचरितमानस पाठ के तृतीय सत्र का 174वां साप्ताहिक आयोजन रविवार को प्रातः 8 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आर्य नगर स्थित सुमित मित्तल के आवास, राम खादी भंडार पर होगा। कथा का वाचन रामकेश सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


