किशोरी का अपहरण कर ले गया युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

किशोरी का अपहरण कर ले गया युवक

किशोरी का अपहरण कर ले गया युवक

कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक अपहरण कर ले गया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासीमहिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 28 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता व उसके परिजन ने पुत्री के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि तलाश के दौरान पता चला कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी इंद्रपाल शर्मा उर्फ गोलू बहला-फुसलाकर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है।

छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।घटना के बाद आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वर्तमान में भी आरोपी फोन नहीं उठा रहा है। जब पीड़िता आरोपी के परिजन के पास पहुंचीं और बेटी के संबंध में जानकारी मांगी, तब भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।