ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़12 दिन तक चलने वाला सैन्य भर्ती मेला आज सभी व्यवस्था पूरी

12 दिन तक चलने वाला सैन्य भर्ती मेला आज सभी व्यवस्था पूरी

हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में आज से सैन्य भर्ती शुरु होगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

12 दिन तक चलने वाला सैन्य भर्ती मेला आज सभी व्यवस्था पूरी
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Tue, 15 Oct 2019 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में आज से सैन्य भर्ती शुरु होगी। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऑन लाइन आवेदन करने वाले सात जनपदों के करीब 58 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। सात जनपदों के युवाओं के लिए 12 दिन तक भर्ती मेला चलेगा। वहीं भर्ती मेले में प्रत्येक जनपद को तहसीलवार बांटा गया है उसी के अनुसार ही प्रक्रिया चलेगी। सैन्य कर्मचारियों ने जहां अपनी सभी व्यवस्था पूरी की। वहीं भर्ती में सुरक्षा को लेकर लगाई गई पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर न पहुंचने पर हापुड़ एसपी ने फटकार लगाई बाबूगढ़ छावनी में भर्ती मेला आज से शुरु होगा। जिसमें सबसे पहले नोएडा के युवा अपना दम दिखाएंगे। वहीं भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईबीएस क्षेत्र में जहां बैरिकेटिंग की गई है। वहीं प्रक्रिया का पहला चरण नाप तोल जो कि मुख्य गेट पर ही होगी। इसके अलावा अंदर जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। वहीं दौड़ के लिए मैदान तैयार कर दिया गया है। इतना ही नहीं भर्ती मेले में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए टैंट लगाए गए। ताकि सभी कार्य सुचारु हो सकें। वहीं जिन पुलिसकर्मियों की ईबीएस छावनी में ड्यूटी लगाई गई थी वह शाम तक नहीं पहुंचे तो सैन्य अधिकारियों ने एसपी को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी डॉ यशवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई और समय से पहुंचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जनपद की तहसीलवार भर्ती प्रक्रिया चार्ट जारी कर दिया गया है। उक्त तिथि में जनपद की तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी दिनांक - जनपद - तहसील 15 अक्टूबर - गौतमबुद्धनगर- दादरी, गौतमबुद्धनगर, जेवर 16 अक्टूबर - गाजियाबाद-- गाजियाबाद, मोदीनगर, हापुड़ 17 अक्टूबर - बुलंदशहर - बुंलदशहर, डिबाई, सिकंदराबाद 18 अक्टूबर - बुलंदशहर - सिकंदराबाद स्याना, 19 अक्टूबर - अमरोहा/बुलंदशहर -धनौरा, अमरोहा,हसनपुर, अनूपशहर 20 अक्टूबर - रामपुर/ बुलंदशहर - श्यौर, टांडा, बिलासपुर,रामपुर, शाहबाद, मिलक, खुर्जा 21 अक्टूबर - हापुड़ - गढमुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़ 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर - स्वास्थ्य परीक्षण एवं बैलेंस कैंडिडेट 26 अक्टूबर - अंतिम प्रकिया के बाद दस्तावेज पूरे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें