ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़सीओ-तहसीलदार सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

सीओ-तहसीलदार सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया -27 पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दी -जनपद में कोरोना के एक्टिव केस हुए 109 हापुड़। संवाददाता जनपद में...

सीओ-तहसीलदार सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Fri, 14 Aug 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सीओ-तहसीलदार सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं 27 पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। 11 नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने एवं 27 पुराने पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के बाद अब एक्टिव केस 109 हो गए हैं। कोरोना को लेकर जनपद का स्वास्थ्य विभाग गंभीरता बरत रहा है। रोज संदिग्धों के सैंपल भेजे जा रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार को जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक सीओ और एक तहसीलदार भी पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में सराय चांद खां हापुड़ में तीन, गिरधरपुर में एक, धौलानरा में एक, अछपलगढ़ी धौलाना में एक, गालंद में एक, ततारपुर में एक, विवेक विहार में एक, सरस्वती एन्क्लेब हापुड़ में एक, सीएमओ कैंपस में एक पॉजिटिव मरीज शामिल है। वहीं 27 पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 27 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने लोगों की ट्रेकिंग शुरू कर दी हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रैक कर उनके सैंपल भी भरे जाएंगे। सीएमओ डॉ.रेखा शर्मा ने बताया कि 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 27 मरीज रिकवर हुए हैं। नए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में 109 एक्टिव केस हैं। जिन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें