ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़जनपद में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, हड़कंप

जनपद में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, हड़कंप

-पॉजिटिव मरीज हापुड़, सिंभावली और बाबूगढ़ के निवासी पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दी -जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के पॉजिटिव मरीज -10 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस हुए...

जनपद में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, हड़कंप
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हापुड़Fri, 24 Jul 2020 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पॉजिटिव मरीज हापुड़, सिंभावली और बाबूगढ़ शहर के निवासी हैं। पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। 10 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस बढ़कर 116 हो गए हैं।कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। बीते बुधवार को कोरोना के 14 नए पॉजिटिव मरीज प्रकाश में आए थे। जबकि 10 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी। अब बृहस्पतिवार को जनपद में 10 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में गांव सिखेड़ा, शिवपुरी, बाबूगढ़ कलेक्टर गंज में एक-एक, मोहल्ला आदर्शनगर में दो, गांव गोहरा में चार मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी ट्रेकिंग कर सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। 10 नए केस मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस बढ़कर 116 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ.रेखा शर्मा ने बताया कि 10 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कोरोना के 116 एक्टिव केस हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। कोरोना को लेकर लोग एहतियात बरतें। बार बार हाथ धोते रहें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करें।-8 पुराने मरीजों ने कोरोना को मात दीहापुड़। जनपद में बृहस्पतिवार को जहां 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले वहीं 8 पुराने पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। 8 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 914 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े