Hindi NewsUP NewsHappiness and satisfaction are the priority on every face; Yogi Adityanath instructions to officers during janta darshan
हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही प्राथमिकता; जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ का अफसरों ये निर्देश

हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही प्राथमिकता; जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ का अफसरों ये निर्देश

संक्षेप:

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ में सोमवार को जनता किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की फरियादें सुनीं। योगी ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है। अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं।

Oct 06, 2025 11:38 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'जनता दर्शन' किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे, उनकी समस्या पूछी, प्रार्थना पत्र लिया। शिकायतों पर सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस, राजस्व, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण लेकर पहुंचे फरियादी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। 'जनता दर्शन' में लोग पुलिस, बिजली, राजस्व से जुड़े प्रकरण, नौकरी, आर्थिक सहायता आदि की मांग को लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। उत्तर प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। 'जनता दर्शन' के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री योगी ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। उनसे बातचीत की। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी और खूब पढ़ने-खेलने की भी सलाह दी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |