पर्चा बनाने को आधार कार्ड मांगने पर युवक का हंगामा

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कुरारा, संवाददाता। अस्पताल में पर्चा बनवाने आये कस्बे के युवक से वार्ड आया को आधार कार्ड मांगन

पर्चा बनाने को आधार कार्ड मांगने पर युवक का हंगामा

कुरारा, संवाददाता। अस्पताल में पर्चा बनवाने आये कस्बे के युवक से वार्ड आया को आधार कार्ड मांगने पर जमकर अभद्रता की। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। सीएचसी कुरारा में कस्बे के वार्ड 5 निवासी नन्हेराजा पुत्र दयालू पहुंचा और पर्चा काउंटर पर मौजूद वार्ड आया ऊषा व अमित शुक्ला से पर्चा बनाने के लिए कहा तो उनके द्वारा आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड मांगते ही नन्हेराजा भड़क गया और सीएचसी में ही सभी मरीजो के सामने उषा व अमित शुक्ला से अभद्रता शुरू कर दी व पर्चा काउंटर में लात घूंसों से हमला कर दिया।

पर्चा काउंटर के अंदर मौजूद दोनों कर्मचारियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर पूरे मामले की जानकारी सीएचसी प्रभरी डॉ.सुनील जायसवाल को दी। मौके पर मौजूद लोगों व अस्पताल स्टाफ ने नन्हेराजा को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने सीएचसी प्राभारी डॉ.सुनील जायसवाल की तहरीर पर नन्हेराजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंश दीक्षित ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।