होटल के मैनेजर के साथ मारपीट मामले में एक युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में होटल मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यह घटना अर्थ होटल में हुई, जहां एके-47 गैंग के सदस्यों ने होटल कर्मियों और ठहरे व्यापारी के साथ भी मारपीट की। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

होटल के मैनेजर के साथ मारपीट मामले में एक युवक गिरफ्तार

भरुआ सुमेरपुर। होटल मैनेजर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि बीते मंगलवार को कस्बे के फैक्ट्री एरिया में संचालित अर्थ होटल मैनेजर के साथ खाना न देने पर एके-47 गैंग के सदस्यों ने जमकर मारपीट की थी। साथ ही होटल कर्मियों के अलावा वहां ठहरे एक व्यापारी के साथ भी मारपीट की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मैनेजर कुलदीप ने नैतिक सोनी, प्रत्यूष साहू एवं भोलू ठाकुर के अलावा पांच छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने विवेचना करते हुए सीसीटीवी फुटेज में आ रहे एक युवक अभिषेक गुप्ता की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।