लाइसेंसी रिवाल्वर संग युवती का रील वायरल
Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर की एक युवती ने सोशल मीडिया पर रिवाल्वर को चूमते हुए एक रील शेयर की, जो वायरल हो गई। युवती ने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि वह दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई है।

भरुआ सुमेरपुर। एक युवती ने सोशल मीडिया में रिवाल्वर को चूमते हुए दबंगई अंदाज की रील वायरल हो रही है। युवती कस्बे के देवगांव मार्ग की निवासी बताई जा रही है। वायरल हो रही रील की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल रील की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात कस्बे के देवगांव मार्ग में रहने वाली एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में रिवाल्वर को चूमते हुए एक रील वायरल की। दबंगई दिखाते हुए युवती अंग्रेजी सॉन्ग पर रिवाल्वर को लहरा भी रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि युवती ने अपनी गलती की माफी मांग ली है।
दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


