घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

Apr 06, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - कुरारा के एक गांव की युवती ने थाने में तहरीर दी है कि रात को जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी गांव के दिनेश तोमर ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

कुरारा। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने घर में घुसकर अश्लील हरकत करने व छेड़खानी की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अपने कमरे में सो रही थी। तभी रात 11 बजे गांव निवासी दिनेश तोमर पुत्र महाराज सिंह कमरे के अंदर घुस आया तथा मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। जब मैने शोर किया तो मेरे परिजन जाग गए। वह अंधेरे में मौके पाकर भाग निकला। युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।