
बैंक से रकम निकालने वाली युवती संग टप्पेबाजी
Hamirpur News - हमीरपुर में एक युवती ने अपनी बहन की शादी के लिए बैंक से 25,000 रुपए निकाले, लेकिन घर पहुँचने पर उसके पर्स में केवल 2,500 रुपए मिले। शेष रकम गायब थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
हमीरपुर। बहन की शादी के लिए बैंक खाते से रकम निकालने वाली युवती टप्पेबाजी का शिकार हो गई। युवती का कहना है कि उसने बैंक से 25 हजार रुपए निकाले थे, लेकिन घर पहुंचने जब पर्स देखा तो उसमें सिर्फ 2500 रुपए थे। बाकी रकम गायब थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना कुरारा के कुसमरा गांव निवासी आकांक्षा पुत्री विनोद ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की 22 नवंबर को शादी है। इस शादी में शामिल होने को वह मंगलवार को कानपुर से आई थी और हमीरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अपने खाते से 25 हजार रुपए निकालकर ई-रिक्शे में अपने गांव कुसमरा जाने के लिए बैठ गई।
जब वह घर पहुंची तो उसके पर्स में सिर्फ 2500 रुपए ही मिले। शेष रकम गायब थी। जिस पर पीड़िता ने कोतवाली आकर घटना की सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने बैंक से लेकर कालपी चौराहा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन कोई सुराग नही लगा। इस संबंध में अपराध निरीक्षक डीके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बुखार से ग्रसित मजदूर की मौत हमीरपुर। बीते एक माह से बुखार की समस्या से जूझ रहे एक मजदूर ने मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कानपुर नगर के थाना सजेती के रामपुर मुहल्ला निवासी रामखिलावन ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र अशोक पेशे से मजदूर था। बीते एक माह से अशोक बुखार से ग्रसित चल रहा था। जिसका इलाज होता रहा। लेकिन आराम नहीं मिला। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर उसके माता-पिता उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




