
अजीबों-गरीब हरकतें करने वाला युवक सीएचसी में भर्ती
Hamirpur News - 0 मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग करने की वजह से बिगड़ी हालत0 डॉक्टर बोले- नींद पूरी न होने की वजह से बिगड़ी हालत, इलाज से हो रहा सुधार फोटो नंबर 17- सीएचसी मे
राठ, संवाददाता। अजीबों-गरीब हरकतें करने वाले 20 वर्षीय युवक को बुधवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक के पिता ने अत्यधिक मोबाइल का उपयोग करने की वजह से हालत खराब होने की आशंका जताई है। सीएचसी में भर्ती युवक कभी भजन गाता तो कभी फिल्मी गीतों को गुनगुनाकर डायलॉग बोलने लगता। उसकी हालत देखकर लोग भी अचरज में पड़ गए। कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी रमेश ने बताया कि उसका पुत्र अमृतलाल बुधवार सुबह घर पर था। तभी मोबाइल में वीडियो गेम खेलते-खेलते अजीबों-गरीब हरकतें करने लगा। उसकी हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। रमेश ने बताया कि उसके साथ पुत्र अमृतलाल भी मजदूरी करता है।
अमृतलाल पिछले एक साल से मोबाइल पर लगातार गेम खेलने का आदी हो गया था। जैसे ही उसे खाली समय मिलता वह मोबाइल चलाने लगता। सीएचसी में भर्ती अमृतलाल कभी भजन तो कभी फिल्में गाने गाने लगता। फिल्मी डायलॉग भी खूब बोल रहा था। बताया कि उसकी पुत्री गायत्री की बीमारी से 20 दिन पहले मौत हो गई थी। अब अचानक से पुत्र की ऐसी हालत से वह बुरी तरह से परेशान है। उधर, सीएचसी के डॉ.कनिष्क माहुर ने बताया कि दो-तीन दिन से युवक की नींद पूरी नहीं हुई है। जिसके कारण उसकी ऐसी हालत हो गई है। अभी इलाज किया जा रहा है। जल्द ही उसकी तबियत ठीक हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




